दीपावली से पहले प्रतिबंधित पटाखों से भरा बैग मिला है। पुलिस कार्रवाई में 120 किलो प्रतिबंधित पटाखे पकड़े गए हैं। पुलिस ने बुधवार को कोलकाता में विभिन्न स्थानों पर प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री और खरीद को रोकने के लिए अभियान चलाया। गुप्त सूचना पर पुलिस ने ओल्ड चाइना बाजार स्ट्रीट और बोनफील्ड लेन क्रॉसिंग पर छापेमारी की और भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए।
