Advertisement

चतुर्थ मासिक अन्नक्षेत्र सेवा कार्य सम्पन्न

सामाजिक

सनलाइट, कोलकाता। श्रीकृष्ण योग ट्रस्ट एवं राधा देवी पुरोहित चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से मासिक अन्नक्षेत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्योतिष प्रभाकर डॉ राकेश व्यास द्वारा भगवान के भोग लगाने के पश्चात 11.30 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम दोपहर तीन बजे तक चला जिसमें तीन हजार से ज्यादा लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement

योगाचार्य राजेश व्यास ने बताया कि राधा देवी पुरोहित चैरिटेबल ट्रस्ट, कोलकाता ने स्व. बालचन्द पुरोहित की स्मृति में चतुर्थ मासिक अन्नक्षेत्र में अपनी सहभागिता निभाई। पार्षदा सुनीता झंवर, किशन झंवर, वरिष्ठ समाजसेवी सुशील कुमार पुरोहित, आत्माराम रुंगटा, कैलाश उपाध्याय, हनुमान नाहटा, सुनीता नाहटा, सरस्वती देवी पुरोहित, जगदीश पुरोहित, कैलाश पुरोहित, पवन पुरोहित, अनिल पुरोहित, सौरभ पुरोहित, सरोज शर्मा, राजकुमार सरावगी, नरोत्तम बंसल, लीला व्यास, पिंकी साव, खींयाराम जोशी, आदर्श पुरोहित, ओंकार नाथ पाण्डे, विजयनाथ सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने अपनी सेवा प्रदान की।

प्रत्येक महीने के एक रविवार को होने वाले आम जनमानस के बीच खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्य में मयंक व्यास, आकाश व्यास, ईशान शाह, बीरू पाण्डे, शशांक तिवारी, श्रुति व्यास, सुभाष चंद्र सिंह, अजय सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari