Advertisement
breaking news

कोलकाता – भाजपा कार्यालय के पास मिले 51 बम

कोलकाता
हेस्टिंग्स स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के पास शनिवार की रात 51 क्रूड बम मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने भाजपा कार्यालय से कुछ ही दूर खिदिरपुर के पास सड़क किनारे से एक बोरे में रखे गए इन बमों को बरामद किया।
मौके पर बम निरोधक दस्ता भी पहुंचा गया है। फिलहाल पुलिस वहां लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन कर रही है। 
बताया जाता है कि ये बम कोलकाता पुलिस के एंटी राउडी सेक्शन ने बरामद किये हैं। यहां खुफिया इनपुट के आधार पर छापेमारी की गई थी। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari