Advertisement

देश में कोरोना के 70 फीसद मामले महाराष्ट्र और केरल से

देश
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि देश के कुल मामलों के 70 फीसद मामले महाराष्ट्र और केरल में है। उन्होंने कहा कि 147 जिलों में पिछले 7 दिनों से कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है। इसके साथ 18 जिलों में 14 दिनों से और 6 जिलों में पिछले 21 दिनों से कोई मामला रिपोर्ट नहीं हुआ है। यह आंकड़े सकारात्मक दिशा में जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ब्रिटेन स्ट्रेन के वायरस के भी 153 मामले सामने आए हैं। लोगों को अभी सावधानी बरतनी नहीं छोड़नी चाहिए। मास्क, सैनिटाइजर और दो गज की दूरी बनाए रखने की आदत को अभी जारी रखना है।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari