Advertisement
sunlight news

रिसड़ा में आज सुभेन्दु की जनसभा, सभा की अनुमति को लेकर विवाद

बंगाल
रिसड़ा में आज भारतीय जनता पार्टी की एक बड़ी जनसभा होनी तय थी। लेकिन अब इस जनसभा पर संशय बरकरार हैं। भाजपा के स्थानीय नेतृत्व ने बुधवार रात यह आरोप लगाया कि रिसड़ा थाने की पुलिस आखरी मौके पर भाजपा के प्रस्तावित सभा में अड़ंगा लगा रही है।
आरोप है कि बुधवार रात कार्यक्रम स्थल पर पुलिस पहुंची और भाजपा के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम रोकने को कहा। हालांकि इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की बहस भी हुई और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की तैयारियां जारी रखी। 
भाजपा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि गत दिन से वे कार्यक्रम की तैयारियां कर रहे हैं। लेकिन तब उन्हें किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की। अब जनसभा की पूर्व संध्या पर पुलिस ने तैयारियों को रोकने का फरमान सुनाया है जिसे वह कतई मानने को तैयार नहीं है।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari