Advertisement
sunlight news

बंगाल के लोग ममता बनर्जी के साथ हैं : सुखेंदु शेखर रॉय

बंगाल

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ  सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने बुधवार को दावा किया कि बंगाल की जनता ममता बनर्जी के साथ हैं।  मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए तृणमूल के राज्यसभा सांसद ने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि एक पार्टी राज्य में सत्ता हासिल करने का दिवास्वप्न देख रही है।

Advertisement

 

उन्होंने कहा कि लोकसभा में 18 सीटें हासिल करने के बाद वह विधानसभा में जीत का सपना देख रही है। लोकसभा के साथ विधानसभा की तुलना हास्यास्पद है। बंगाल की जनता ममता बनर्जी के पक्ष में है। तृणमूल कांग्रेस बंगाल के लोगों की है। तृणमूल सरकार के तहत, राज्य के उद्योग में बहुत सुधार हुआ है।   तृणमूल युग के दौरान बंगाल के जंगलमहल में शांति लौट आई है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि बाहरी लोगों के जरिए राज्य में अशांति पैदा करने का प्रयास हो रहा है। लोग इसका प्रतिरोध करेंगे। बंगाल में अब तक कोई भी दमन नहीं कर सका है। क्योंकि तृणमूल कांग्रेस बंगाल के लोगों का अपना संगठन है।  

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari