breaking news

US Midterm Election – अमेरिका में मिड टर्म इलेक्शन में रिपब्लिकन को झटका, ट्रम्प बोले – बैलेट में…

विदेश

US Midterm Election – अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनाव के नतीजों में डोनाल्ड ट्रम्प को झटका लगा है।

US Midterm Election

राष्ट्रपति ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को हार मिली है। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया है।

इस चुनाव में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की सभी 435 सीटों, सीनेट की 35 सीटों और 36 गर्वनर पद के लिए वोट डाले गए हैं।

सीनेट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन हार गई है। इसमें डेमोक्रेट्स पार्टी को बहुमत मिल गया है।

उसके पास अब उच्च सदन में 51 सीट (कुल 100 में से) हैं। वहीं रिपब्लिकन के पास 39 सीनेट बचे। इस मध्यावधि चुनाव के नतीजे 2028 के राष्ट्रपति चुनाव की सियासी दिशा भी तय कर सकते हैं। 

ईरान युद्ध, इमिग्रेशन और टैरिफ जैसे मुद्दों पर ट्रंप घिरे हुए हैं। इन्हीं मुद्दों के बीच ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग भी गिरकर 31 फीसदी तक पहुंच गई है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि मैं बैलेट पर नहीं था और अगर मैं होता, तो हम प्रचंड बहुमत से जीतते! इस विषय पर आपके ध्यान देने के लिए धन्यवाद।

गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान रिपब्लिकन उम्मीदवारों की कई रैलियों में ट्रंप ने मतदाताओं से कहा था कि वे यह मानकर मतदान करें जैसे वे खुद चुनाव लड़ रहे हैं।

Share from here