Rajasthan – राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रेलवे ट्रेक पर विस्फोट की घटना हुई है। यह घटना मंगलवार रात हुई।
Rajasthan
विस्फोट अनूपगढ़ से सूरतगढ़ जाने वाली रेलवे लाइन पर अनूपगढ़ कस्बे के पास के गांव के पास रेलवे ट्रैक पर हुआ।
विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज करीब 200 मीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके से रेलवे पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो ब्लॉक पूरी तरह टूट गए।
वहीं, पटरियों के बीच करीब दो फीट गहरा गड्ढा हो गया। धमाके से कुछ देर पहले ही अनूपगढ़ से सूरतगढ़ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन वहां से गुजर चुकी थी।
घटना को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से जांच कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि पहले भी राजस्थान में ट्रेनों को बेपटरी करने की कोशिशों के मामले सामने आ चुके हैं।
Share from here
