Advertisement
cm Mamata Banerjee

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अपील, न्यायालय के निर्देशों को मानते हुए करें छठ पूजा

बंगाल
कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने छठ पूजा की पूर्व संध्या पर प्रदेवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि न्यायालय के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए ही छठ पूजा की जानी चाहिए।
शुक्रवार को भगवान सूर्य को संध्या अर्घ्य के साथ छठ पूजा गंगा घाटों पर होगी। इसके पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि हम सब को न्यायालय का निर्देश मानकर चलना होगा। छोटे-छोटे समूह बनाकर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए ही छठ पूजा करें। सरकार और पुलिस प्रशासन आपके साथ है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी को शुभकामनाएं भी दी हैं।
वीडियो संदेश में उन्होंने कहा है कि इस साल महामारी के कारण हमलोगों ने कई सारे त्यौहार ठीक से नहीं मनाये। काली पूजा में आतिशबाजी नहीं हुई। अब छठ पूजा के समय भी हम सभी को सावधान रहना होगा। महामारी का संक्रमण फिर से ना फैले, इसके लिए हमें सजग रहना होगा।
वीडियो संदेश में सीएम ने कहा है कि जो लोग अपने घर पर पूजा करना चाहते हैं, वे घर पर ही करें और जिनके लिए संभव नही है, वो घाट पर जाकर कर सकते हैं। लेकिन सुरक्षा मानकों का पालन करना होगा। 
उल्लेखनीय है कि पिछले दो साल से न्यायालय की निषेधाज्ञा के बावजूद सुभाष और रविंद्र सरोवर जैसी ऐतिहासिक जगहों पर भी छठ पूजा होती है, जिसे लेकर पर्यावरणविद लगातार सवाल खड़ा करते रहे हैं। हर बार यह सवाल उठाया जाता है कि आखिरकार न्यायालय की निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद रविंद्र सरोवर पर छठ पूजा क्यों आयोजित होती है।
इस बार भी हाई कोर्ट व एनजीटी में छठ पूजा में भीड़ पर पाबंदी लगाने का निर्देश राज्य प्रशासन को दिया था। इसके खिलाफ बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी गुरुवार को हाई कोर्ट के आदेश को ही बहाल रखा है। वहीं, गुरुवार को कोलकाता के विभिन्न घाटों पर छठ पूजा की तैयारियां चल रही हैं। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari