शुभेंदु अधिकारी ने सौगत राय से कहा – “एक साथ काम करना मुश्किल”

बंगाल
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से नाराज चल रहे राज्य के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी को मनाने की कोशिशें अब नाकाम लग रही है। शुभेंदु को मनाने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से नियुक्त सांसद सौगत रॉय को शुभेंदु अधिकारी ने अपने निर्णय से अवगत करा दिया है।  
शुभेंदु ने सौगत रॉय को एक व्हाट्सएप किया है। इसमें उन्होंने लिख दिया है, “आप लोगों के साथ काम करना मुश्किल है। माफ कर दीजिएगा।” तृणमूल कांग्रेस से नियुक्त होने के बावजूद सौगत रॉय को शुभेंदु अधिकारी का इस तरह का मैसेज इस बात का साफ संकेत है कि अब वह तृणमूल कांग्रेस के साथ पहले की तरह काम नहीं कर सकेंगे।
अब सभी की निगाहें 06 दिसम्बर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कोलकाता कार्यक्रम पर टिकी हैं। खबर है कि शुभेंदु अधिकारी नड्डा के सामने भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 
उल्लेखनीय है कि गत शुक्रवार को शुभेंदु अधिकारी ने ममता कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हैं। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari