Advertisement
sunlight news

रथयात्रा – सुप्रीम कोर्ट पहुंची पश्चिम बंगाल भाजपा

कोलकाता

नई दिल्ली। रथयात्रा की इजाजत नहीं देने के कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ राज्य बीजेपी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की मांग की गई है।
राज्य सरकार ने बीजेपी की रथयात्रा को अनुमति नहीं दी थी। उसके बाद राज्य बीजेपी ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी । याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने रथयात्रा को अनुमति दे दी थी। सिंगल बेंच के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच के समक्ष याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने पिछले 21 दिसंबर को रथयात्रा पर रोक लगा दी थी। डिवीजन बेंच के फैसले के खिलाफ राज्य बीजेपी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
पश्चिम बंगाल सरकार ने कलकत्ता हाईकोर्ट से कहा था खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक इस रथयात्रा से साम्प्रदायिक सौहार्द्र में खलल पड़ने का अंदेशा है। बीजेपी ने आरोप लगाया था कि इसके लिए इजाजत देने से इनकार करना राजनीतिक पूर्वाग्रह है।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *