भारत बंद पर कंगना रनौत का तंज, कहा- नाव में कुछ छेद तुम भी कर लो

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

कृषि कानूनों पर चल रहे किसानों के आंदोलन पर ट्वीट करने के बाद बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने अब किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद पर भी एक तंज भरा ट्वीट किया है। कंगना ने आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव का एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें जग्गी किसी भी तरह के प्रोटेस्ट का विरोध करते दिखाई दे रहे हैं।

 

कंगना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, ‘आओ भारत को बंद कर देते हैं, यूं तो तूफानों की कमी नहीं इस नाव को, मगर लाओ कुल्हाड़ी कुछ छेद भी कर देते हैं, रह रह के रोज़ मरती है हर उम्मीद यहां, देशभक्तों से कहो अपने लिए देश का एक टुकड़ा अब तुम भी मांग लो, आ जाओ सड़क पे और तुम भी धरना दो, चलो आज यह क़िस्सा ही ख़त्म करते हैं।’

Share from here