पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में तकरार बढ़ती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को जब डायमंड हार्बर जा रहे तभी उनके काफिले पर हमला कर दिया। जिस समय हमला किया गया उस वक्त नड्डा के साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद थे।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र डायमंड हार्बर जा रहे थे, उसी वक्त रास्ते में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी अध्यक्ष के काफिले को रोकने की कोशिश की और पत्थरबाजी भी की।
