जेपी नड्डा के बाद अब गृह मंत्री अमित शाह आएंगे पश्चिम बंगाल

बंगाल

बीजेपी के अध्यक्ष जे पी नड्डा के काफिले पर हमले के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिनों के दौरे पर बंगाल जाएंगे।जानकारी के मुताबिक अमित शाह 19 और 20 दिसंबर को बंगाल में होंगे। वे अपने दौरे के दौरान पार्टी के तीन अलग अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके साथ ही पार्टी के वरिष्ट अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में चुनाव की तैयारियों पर फीडबैक लेंगे। दौरे से पहले उनके अधीन आने वाले गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार से जे पी नड्डा के काफिले पर हमले की रिपोर्ट मांगी।

Share from here