कर्नाटक विधान परिषद में जोरदार हंगामा, हुई हाथापाई

अन्य

गौ-रक्षक कानून पर बहस के दौरान कर्नाटक विधानपरिषद में जबरदस्त हंगामा हुआ है। वहां एमएलसी के बीच हाथापाई और धक्कामुक्की देखने को मिली है। उपाध्यक्ष (चेयरमैन) को कुर्सी से जबरन उठा  दिया गया था। MLCs को रोकने के लिए मार्शलों को बुलाना पड़ा था। 

हंगामे के बाद कर्नाटक से कांग्रेस के MLC प्रकाश राठौड़ ने कहा कि बीजेपी और जेडीएस ने गौरकानूनी तरीके से चेयरमैन को कुर्सी पर बैठाया। वह बोले कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी असंवैधानिक चीजें हो रही हैं। कांग्रेस ने उनसे कुर्सी से उतरने को कहा। हमने उन्हें बाहर किया क्योंकि वह गौरकानूनी तरीके से बैठे थे।

Share from here