नंदीग्राम आंदोलन में किसी व्यक्ति का नहीं बल्कि स्थानीय लोगों की थी बड़ी भूमिका: शुभेंदु अधिकारी 

बंगाल
नंदीग्राम आंदोलन को आधार बनाकर सत्ता पर आरूढ़ होने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आज उनकी ही पार्टी के बागी नेता शुभेंदु अधिकारी ने तीखा प्रहार किया है। इशारे-इशारे में उन्होंने कहा है कि नंदीग्राम आंदोलन में किसी की भूमिका नहीं थी बल्कि स्थानीय लोगों ने उस आंदोलन को लड़ा था और नेताओं ने उस आंदोलन को भुनाकर अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति की थी। 
शुभेंदु हल्दिया में नंदीग्राम के स्वतंत्रता सेनानी और हल्दिया बंदरगाह के संस्थापक सतीश चंद्र सामंत की 121वीं जयंती के कार्यक्रम में सभा को संबोधित कर रहे थे। शुभेंदु ने कहा, “नंदीग्राम आंदोलन किसी पार्टी या व्यक्ति का नहीं था। आंदोलन जनता का था, जनता जीत गयी। शुभेंदु ने कहा कि उन लोगों की बात सुनो, जो मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं। मंत्रालय छोड़ने के बाद भी लोग मेरी सभा में आते हैं। यह सभी लोग तृणमूल, भाजपा व सीपीएम के नहीं हैं।”
Share from here