sunlight news

कोलकाता पहुँचे उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari
कोलकाता। उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन कोलकाता पहुंचे हैं। उनकी यह यात्रा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए है। वे विभिन्न जिलों से पुलिस और चुनाव अधिकारियों से रिपोर्ट लेंगे। 
उप चुनाव आयुक्त राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ बैठक करने वाले हैं। वहां कोलकाता पुलिस आयुक्त और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के साथ बैठक करेंगे। कल मुख्य सचिव के साथ उनकी बैठक होने की भी संभावना है।
सूत्रों ने बताया कि वे दोपहर में राज्य के प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे। सुदीप जैन कोरोना स्थिति पर स्वास्थ्य सचिव के साथ बैठक करेंगे। शुक्रवार को मालदा, मुर्शिदाबाद और दिनाजपुर के जिला अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन सिलीगुड़ी में जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, अलीपुरद्वार, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
Share from here