Kolkata – मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शनों की आंच अब कोलकाता तक पहुँच गई है।
Kolkata
‘ममता तृणमूल कांग्रेस’ ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग करते हुए शहर के बीचों-बीच एक रैली करने का ऐलान किया है।
यह मार्च आज, मंगलवार को राजाबाज़ार से पार्क सर्कस तक निकाला जाएगा और इसमें खुद ममता बनर्जी भी शामिल हो सकती हैं।
सीएम शुभेंदु अधिकारी ने इस कदम की कड़ी आलोचना की है और सख्त चेतावनी दी है कि दुर्गा पूजा के दौरान कोई भी अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि उन्होंने इस संबंध में कोलकाता पुलिस कमिश्नर को पहले ही खास निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा, “मैं उन्हें बाहर नहीं निकलने दूंगा। मैंने CP को निर्देश दिया है कि उन्हें राजाबाज़ार से एक इंच भी आगे न बढ़ने दें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ज़रूरत पड़ने पर केंद्रीय बलों की तैनाती की भी बात कही। सीएम ने कहा कि मैं उन्हें आगे नहीं बढ़ने दूंगा; मैं दुर्गा पूजा के दौरान कोई भी गड़बड़ी नहीं होने दूंगा।”
हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि ममता बनर्जी रैली में शामिल होंगी या नहीं। रैली के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुबह से ही पार्क सर्कस इलाके में भारी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई है।
