CJP – मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी लगातार प्रदर्शन कर रही है और उन्हें हटाने की मांग कर रही है।
CJP
आज सुबह करीब 9 बजे सीजेपी के नेता ने दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे और प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
सौरव दास और आशुतोष रांका कुछ साथियों के साथ दिल्ली जंतर मंतर पहुंचे थे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
उल्लेखनीय है कि जंतर-मंतर पर अब प्रदर्शन नहीं हो सकते। केंद्र सरकार ने सोमवार को इसे निर्धारित प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटा दिया था।
Share from here
