शुभेंदु अधिकारी को मिली जेड प्लस सिक्योरिटी

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद शुभेंदु अधिकारी को आखिरकार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जेड प्लस सिक्योरिटी दे दी है।

 

शुक्रवार को गृह मंत्रालय के सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 30 जवानों को लगाया गया है। ये सारे जवान 24 घंटे शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। इसके अलावा शुभेंदु पर हमले के खतरे को देखते हुए उन्हें बुलेट प्रूफ गाड़ी भी उपलब्ध कराई गई है।

 

उल्लेखनीय है कि शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से उन्होंने राज्य सरकार की ओर से मिली सुरक्षा छोड़ दी थी। हालांकि बंगाल सरकार ने उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा उपलब्ध जरूर कराई थी लेकिन गुरुवार को जब उन्होंने तृणमूल के सभी पदों समेत प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया तो उसके बाद ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दी है।

शुक्रवार से ही सीआरपीएफ के जवानों ने उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली है। नंदीग्राम से विधायक शुभेंदु अधिकारी के शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने के आसार हैं।

Share from here