तृणमूल विधायक वैशाली डालमिया ने की राज्यपाल से मुलाकात

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

बाली से तृणमूल की विधायक वैशाली डालमिया ने शुक्रवार को राजभवन में जाकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। 

इसके पहले बाली में पोस्टर लगाए गए थे जिसमें लिखा गया था कि मुख्यमंत्री से अनुरोध किया जा रहा है कि इस बार बाली विधानसभा क्षेत्र से किसी बाहरी को नहीं बल्कि बाली के ही रहने वाले किसी व्यक्ति को टिकट दिया जाए।
वैशाली डालमिया ने इसका जवाब भी दिया था और कहा था कि वह बाहरी नहीं हैं बल्कि बाली में उनका घर है और वह उन्हीं के नाम पर है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने इस तरह का पोस्टर लगाया है वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बंगाल आने पर उन्हें भी बाहरी कहते हैं। वैशाली के इस बयान के बाद से अंदाजा लगाया जा रहा था कि वह भाजपा में शामिल होंगी। 
शुक्रवार को राज्यपाल से उनकी मुलाकात के बारे में खुद राज्यपाल ने ट्विटर के जरिये जानकारी दी  है।
Share from here