दो दिवसीय दौरे पर बंगाल पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, शुभेंदु सहित कई नेताओं को करेंगे अपने पाले में 

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार देर रात दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं। बीती रात करीब 1:00 बजे वह कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय महासचिव लॉकेट चटर्जी, मुकुल रॉय तथा कई अन्य शीर्ष नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। 

अमित शाह का दो दिनों तक काफी व्यस्त शेड्यूल है। 
शनिवार को वह पूर्व मेदिनीपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे जहां ममता बनर्जी की पार्टी के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी कई अन्य विधायकों और सांसदों के साथ भाजपा की सदस्यता लेंगे। दावा किया जा रहा है कि अमित शाह के सभा मंच से बड़ी संख्या में विधायक भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं।
 
इधर, पश्चिम बंगाल में पहुंचते ही गृह मंत्री ने ट्वीट किया कि वह कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर, ईश्वर चंद्र विद्यासागर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महामानव की पुण्य भूमि पर आए हैं। उन्हें शत-शत नमन करते हैं। 
Share from here