पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव – कांग्रेस और लेफ्ट मिलकर लड़ेंगे चुनाव, गठबंधन को मिली सहमति

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस की ओर से लेफ्ट के साथ गठबंधन को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के मुखिया अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि आज कांग्रेस के हाई कमान ने आज आधिकारिक रूप से पश्चिम बंगाल में लेफ्ट दलों के साथ गठबंधन की स्वीकृति दे दी है।

 

बंगाल में 2021 विधानसभा चुनाव को लेकर बीत दिनों पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि बंगाल में ममता बनर्जी और बीजेपी दोनों को रोकने के लिए लेफ्ट और कांग्रेस में गठबंधन होना ही चाहिए। ऐसे में गुरुवार को कांग्रेस आलाकमान ने लेफ्ट पार्टियों के साथ चुनावी गठबंधन को औपचारिक मंजूरी दे दी।

 

 

Share from here