Advertisement
pm modi meeting with education minister

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पीएम मोदी किसानों से करेंगे संवाद

देश

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के इस वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण होगा। दोपहर 12 बजे से होने वाले इस संबोधन का 2,500 से ज्यादा स्थानों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी किसानों से वर्चुअल संवाद भी करेंगे।

Advertisement

 

इस बाबत पीएम मोदी ने एक ट्वीट भी किया है. अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा है, “कल का दिन देश के अन्नदाताओं के लिए बेहद अहम है। दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 9 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को पीएम-किसान की अगली किस्त जारी करने का सौभाग्य मिलेगा। इस अवसर पर कई राज्यों के किसान भाई-बहनों के साथ बातचीत भी करूंगा।”

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari