किसान संवाद में बोले पीएम मोदी – राज्य सरकार के कारण बंगाल के 70 लाख किसानों को नही मिल रहा पैसा

देश बंगाल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त जारी कर दी।उन्होंने वर्चुअल माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में बटन दबाकर किस्त का पैसा जारी किया। यह पैसा सीधे किसानों के खाते में पहुंच गया।

पीएम मोदी ने इस दौरान किसानों से संवाद में पश्चिम बंगाल की सरकार पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पूरे देश मे सिर्फ पश्चिम बंगाल एक ऐसा राज्य है जहाँ की सरकार के कारण वहाँ के 70 लाख किसानों को यह पैसा नही मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत पीड़ा होती है जब वहां के किसानों को ये राशि नही मिल पा रही है। 

उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि जिन्होने 30 सालों तक बंगाल में राज किया वे लोग कभी इस मुद्दे पर कोई आंदोलन नही करते कि आखिर क्यों बंगाल के किसानों को यह पैसे नही मिल रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल से वे लोग पंजाब पहुंच जा रहे है पर पश्चिम बंगाल के किसानों की हित की बात नही कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल की सरकार वहां के किसानों के लाभ को लागू नही कर रही और पंजाब जा के अपने विरोधी के साथ गुपचुप कर रही हैं।

Share from here