केंद्र सरकार और किसानों के बीच ममता बनर्जी सरकार बिचौलिया क्यों बनना चाहती है – राज्यपाल धनखड़

कोलकाता
किसानों को सालाना वित्तीय मदद देने की केंद्र सरकार की “पीएम किसान सम्मान निधि” योजना की राशि राज्य सरकार के जरिए किसानों के खाते में ट्रांसफर करने के बंगाल सरकार के प्रस्ताव पर एक बार फिर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सवाल खड़ा किया है।
उन्होंने पूछा है कि आखिर केंद्र सरकार और किसानों के बीच ममता बनर्जी की सरकार बिचौलिया क्यों बनना चाहती है? 
राज्यपाल धनखड़ ने कहा कि बंगाल के किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित हैं। इसकी वजह यह है कि बंगाल सरकार ने उन्हें यह मदद नहीं लेने दी। केंद्र सीधे किसानों के खातों में पैसा दे रहा है। पूरे देश में एक ही प्रणाली चल रही है। लेकिन बंगाल में किसानों के खाते में पैसा देने के लिए राज्य सरकार बिचौलिया बनना चाहती है। यह चिंता की बात है। मैंने राज्य सरकार को एक पत्र लिखा। मैंने पूछा कि राज्य सरकार बिचौलिया क्यों बनना चाहती है? 
धनखड़ ने प्रधानमंत्री के सुर में सुर मिलाकर राज्य पर हमला किया। राज्यपाल ने कहा कि केंद्र की मदद में राजनीति नहीं की जानी चाहिए। किसानों के लिए भारी धन पैकेज कोरोना के दौरान राज्य में आया था लेकिन ममता सरकार ने इसे नहीं लिया। 
Share from here