Advertisement

राज्य में कोरोना से एक और चिकित्सक की गई जान

बंगाल

राज्य में एक और चिकित्सक की मौत इस कोरोना की वजह से हुई है। उनका नाम सुब्रत सोम बताया गया  है। वह मूल रूप से मालदा जिले के रहने वाले थे। उन्हें कोलकाता के ईएम बायपास के पास मुकुंदपुर के बाराखोला इलाके में मौजूद सुपर स्पेशलिटी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उन्होंने आखरी सांस ली।

Advertisement

 

परिवारिक सूत्रों ने बताया है कि पिछले 20 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा था। उनकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके परिवार के बाकी सदस्यों की भी जांच की गई थी। सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सभी को अस्पताल में रखकर इलाज किया जा रहा है। बताया गया है कि परिवार के बाकी सदस्य भी लगभग सामान्य हैं लेकिन चिंता बनी हुई है। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari