Advertisement

21 सालों तक टीएमसी में रहने पर हो रही शर्मिंदगी – शुभेन्दु

कोलकाता

कोलकाता। ममता बनर्जी का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले राज्य के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा है कि वह इस बात के लिए शर्मिंदा हैं कि वे 21 वर्षों तक तृणमूल कांग्रेस में थे। 

Advertisement
शनिवार को  हेस्टिंग्स में बनाए गए पार्टी के नए चुनावी कार्यालय में शुभेंदु और सांसद सुनील मंडल को भाजपा की ओर से सम्मानित किया गया। दोनों पिछले सप्ताह शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए थे। जब शुभेंदु भाजपा दफ्तर में जा रहे थे उस समय तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेरकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया था। इसकी भी निंदा शुभेंदु ने की।
उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का यह आचरण लोग देख रहे हैं। मुझे शर्मिंदगी होती है कि मैं 21 साल तक इस पार्टी में था। तृणमूल कांग्रेस अब एक कंपनी में तब्दील हो गयी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में अगर एक ही सरकार रहेगी तभी विकास हो सकता है।
केंद्रीय योजनाओं को बंगाल में लागू नहीं करने के ममता सरकार के कदम की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि देश में कई ऐसे राज्य हैं जहां भाजपा की सरकार नहीं है लेकिन वे केंद्रीय योजनाओं को अपने यहां लागू करते हैं। इससे वहां के लोग उपकृत होते हैं। केवल बंगाल एक ऐसा राज्य है जहां ममता बनर्जी के अहंकार की वजह से 73 लाख किसान केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली वित्तीय मदद से वंचित हैं।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari