मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को बोलपुर में पदयात्रा के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा बंगाल में 30 सीट भी जीतकर दिखा दे। उन्होंने कहा कि 2021 में तृणमूल ही जीतेगी।
ममता बनर्जी ने कहा कि दिल्ली से नेता आते हैं। वे बाहरी हैं। उन्हें बंगाल की संस्कृति की जानकारी नहीं है। वे गांधी जी का भी सम्मान नहीं करते। वे बंगाल में आकर घृणा, संकीर्णता और विद्वेष की राजनीति कर रहे हैं।
ममता बनर्जी ने बोलपुर में आज रोड शो के दौरान करीब साढ़े चार किलोमीटर तक पदयात्रा की। उन्होंने विश्व भारती विश्वविद्यालय के कुलपति को भाजपा ब्रांड का कुलपति करार देते हुए कहा कि केंद्र सरकार को और कोई कुलपति नहीं मिला है।
