हावड़ा जिले के शालीमार रेलवे स्टेशन के पास एक तृणमूल कर्मी को गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। उसका नाम धर्मेंद्र सिंह है।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार दोपहर शालीमार स्टेशन के पास अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोली चलाई। गोली उसके सिर पर लगी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जहां देर शाम उसकी मौत हो गयी।
सूचना मिलने के बाद हावड़ा पुलिस की खुफिया टीम मौके पर पहुंची है। नमूने संग्रह किए गए हैं। आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। गोली किसने चलाई और इसकी क्या वजह है? इस बारे में फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसके पीछे कोई राजनीतिक संलिप्तता है या नहीं इस बारे में भी जांच जारी है।
