ब्रिटेन में कोरोना के नए वायरस के कहर को देखते हुए भारत सरकार ने ब्रिटेन से आने और वहां जाने वाली उड़ान सेवाओं पर लगी रोक को 7 दिन के लिए बढ़ा दिया है।
अब 7 जनवरी 2021 तक लंदन सहित पूरे ब्रिटेन के लिए आने जाने वाली उड़ान सेवाओं पर रोक रहेगी, पहले सरकार ने 31 दिसंबर तक यह रोक लगाई थी। बुधवार को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप पुरी ने ब्रिटेन की उड़ान सेवाओं पर रोक बढ़ाने के बारे में जानकारी दी।
