फिरहाद हकीम ने लिया कोरोना के टीके का दूसरा डोज

कोलकाता
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोरोना से बचाव के लिए कोवेक्सीन टीके के ट्रायल की दूसरी डोज ममता कैबिनेट में शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम को आज लगाई गई है।
हकीम ने कहा कि इसके पहले गत दो दिसंबर को पहली बार उन्हें ट्रायल के तौर पर टीका लगा था। इसके ठीक 28 दिन बाद आज यानी बुधवार को दोबारा टीका लगाया गया है। वह दोपहर एक बजे के करीब नाइसेड पहुंचे थे।
कोलकाता के प्रशासक हकीम ने कहा कि ट्रायल के तौर पर जब उन्होंने पहली बार टीका लिया तो पिछले 28 दिनों के दौरान उन्हें किसी तरह की कोई शारीरिक समस्या नहीं हुई। बार-बार नाइसेड से फोन कर उनकी हालत के बारे में खोज खबर ली जाती थी। उन्होंने कहा कि वह आश्वस्त हैं कि इस टीके से लाभ ही होगा ना कि कोई नुकसान।
Share from here