kailash vijayvargiya surpankha comment

राज्यपाल को हटाने की चिट्ठी पर विजयवर्गीय का जवाब, तृणमूल रोज करती है संविधान की अवमानना

बंगाल
तृणमूल कांग्रेस ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उनके पद से हटाने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को चिट्ठी लिखी है। इस पर भाजपा के केंद्रीय प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस रोज ही संविधान का उल्लंघन करने वाली पार्टी है, और राज्यपाल इसमें रोकटोक करते हैं इसलिए उन्हें पसंद नहीं हैं।
बुधवार को तृणमूल सांसद शुभेंदु शेखर रॉय ने कहा कि राज्यपाल जगदीप धनखड़ को हटाने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को चिट्ठी लिखी गई है।
इस संबंध में मीडिया से बातचीत के दौरान विजयवर्गीय ने कहा कि तृणमूल की आदत है रोज ही संविधान की अवमानना करना इसलिए उन्हें राज्यपाल पसंद नहीं आ रहे हैं। वजह है कि राज्यपाल की बातें उन्हें अच्छी नहीं लगती।
विजयवर्गीय ने कहा कि जगदीप धनखड़ संविधान का पालन सुनिश्चित करने के प्रति सजग हैं और वह अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। मुख्य बात यह है कि ममता बनर्जी और उनकी पार्टी को यह पसंद नहीं है कि उनकी तानाशाही के बीच कोई रोक-टोक करे। इसलिए राज्यपाल पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। 
Share from here