2021 के लिए पीएम मोदी का नया मंत्र – ‘दवाई भी और कड़ाई भी’

देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजकोट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखी। पीएम मोदी ने इस दौरान कोरोना वायरस और उसकी वैक्‍सीन पर भी बात की।

Advertisement

उन्‍होंने देश को जानकारी दी कि कोरोना वायरस की वैक्‍सीन निर्माण के अंतिम चरणों में है। वैक्‍सीन जल्‍द आने वाली है। हम टीकाकरण को सफल बनाएंगे।

 

पीएम मोदी ने कहा, ‘कोरोना की वैक्‍सीन जल्‍द आने वाली है। लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए ढिलाई नहीं बरतनी है। मैंने पहले कहा था- दवाई नहीं तो ढिलाई नहीं, अब मैं कहा रहा हूं- दवाई भी और कड़ाई भी। यह 2021 के लिए हम लोगों का मंत्र होगा।’

 

पीएम मोदी ने कहा, ‘साल 2020 को एक नई नेशनल हेल्थ फैसिलिटी के साथ विदाई देना, इस साल की चुनौती को भी बताता है और नए साल की प्राथमिकता को भी दर्शाता है। भारत में बनी वैक्‍सीन हर जरूरतमंद तक पहुंचे, इसके लिए कोशिशें अंतिम चरण में हैं। दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण चलाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। मुझे विश्‍वास है कि टीकाकरण को सफल बनाने के लिए पूरा भारत एकजुटता से आगे बढ़ेगा।’

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari