sunlight news

लेकटाउन – व्यवसायी को देर रात मारी गोली

कोलकाता

लेकटाउन में एक व्यवसायी को देर रात गोली मारी गई है। उसकी पहचान राकेश सिंह के तौर पर हुई है। बुधवार रात पारिवारिक विवाद के कारण फायरिंग हुई है। गुरुवार को पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Advertisement

 

पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों पहले राकेश सिंह के भाई की शादी टूट गई थी। आरोप था कि राकेश सिंह ने ही शादी तोड़ी थी। उनके परिवार के सदस्य इस बात से नाराज थे। बुधवार रात लेकटाउन इलाके में इसे लेकर बातचीत करने के लिए राकेश के परिवार के बाकी सदस्य पहुंचे थे। दावा है कि बातचीत के दौरान बात बिगड़ गई और मामला हाथापाई पर पहुंच गया। उसी दौरान परिवार के किसी सदस्य ने राकेश को लक्ष्य पर गोली चला दी जो उनके पेट में बाई ओर लगी है। तुरंत परिजनों ने उन्हें आरजी कर अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया।

 

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची है। गुरुवार को परिवार के सदस्यों को थाने में बुलाकर पूछताछ की जा रही है। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari