नारकेलडांगा की बस्ती में लगी आग

कोलकाता

कोलकाता में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बागबाजार के भयावह अग्निकांड के बाद सोमवार की सुबह नारकेलडांगा की बस्ती में आग लग गई। सुबह 9:40 बजे लगी इस आग में जलकर 25 से 30 झोपड़िया खाक हो गई हैं।

बताया गया है कि जिस बस्ती में आग लगी है वहां पास ही में बकरी मार्केट है जहां बड़ी संख्या में बकरियां रखी गई थीं। हालांकि किसी के घायल होने अथवा हताहत की कोई खबर नहीं है। किस वजह से आग लगी, अभी पता नहीं चल सका है।
अग्निशमन विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि आग लगने की सूचना मिलने के तुरंत बाद तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। 
Share from here