हिंसा के बाद राकेश टिकैत का वीडियो वायरल, किसानों से कहा था- ‘सरकार कैड़ी हो गई, डंडा-झंडा साथ लाना’

देश
देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के एक दिन बाद भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत का एक वीडियो सामने आया है, जिसने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। टिकैत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में किसान नेता लोगों से लाठी-डंडा साथ लेकर आने की अपील करते नजर आ रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में राकेश टिकैत कहते नजर आ रहे हैं कि सरकार मान नहीं रही,  ज्यादा कैड़ी पड़ रही है सरकार। अपना ले आइओ झंडा, झंडा भी लगाना,  लाठी-डंडे भी  साथ रखिओ अपने, समझ जाइओ सारी बात। तिरंगा भी लगाना, अपना झंडा भी लगाना।  अब सब आ जाओ अपनी जमीन नहीं बच रही। आ जाओ अपनी जमीन बचाने के लिए वरना जमीन नहीं बचनी। जमीन छीन ली जाएगी।

 

हिंसा के बाद आज सुबह राकेश टिकैत ने कहा कि झंडे लगाने के लिए लाठी लाने को कहा था। उन्होंने कहा कि जिसने झंडा फहराया वो कौन आदमी था? एक कौम को बदनाम करने की साज़िश पिछले दो महीने से चल रही है। 

Share from here