Advertisement

राजस्थान – टोंक में सड़क हादसा, 8 की मौत

राजस्थान
टोंक के सदर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 पर मंगलवार रात जीप और ट्रेलर की टक्कर में जीप सवार 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सभी मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले थे और सीकर जिले में खाटू श्याम जी के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है।
 
पुलिस के अनुसार मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के जीरापुरा का परिवार खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहा था। जो करीब 9.30 बजे खाटू श्याम मंदिर से रवाना हुआ। परिवार के सभी सदस्य एक बड़ी जीप में सवार थे।
टोंक के पास पीछे से आ रहे ट्रेलर ने एक पुलिया पर जीप को टक्कर मार दी। इससे जीप ट्रेलर और पुलिया की दीवार के बीच दब गई। रात करीब 2 बजे हादसा हुआ। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। इसमें चार पुरुष, दो महिला और दो बच्चों की मौत हुई है।
 
घटना की जानकारी मिलने पर एसपी, एसडीएम, एएसपी, सदर थाना एसएचओ समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। जीप का चालक बच गया, लेकिन वह भी फरार हो गया।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari