Advertisement

गाजियाबाद डीएम का आदेश, यूपी-गाजीपुर बॉर्डर को खाली करें प्रदर्शनकारी

उत्तर प्रदेश

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद किसान आंदोलन लगातार बैकफुट पर है। 2 किसान संगठनों ने इस हिंसा के बाद आंदोलन वापस ले लिया, वहीं अब गाजियाबाद के डीएम ने प्रदर्शनकारियों को देर शाम तक गाजीपुर बॉर्डर छोड़ने का आदेश दिया है।

Advertisement

 

गाजीपुर बॉर्डर पर भारी पुलिसफोर्स तैनात है। उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर फ्लैग मार्च किया। यूपी गेट धरना स्थल खाली करने के लिए किसानों को जिला प्रशासन ने अल्टीमेटम दिया है।

 

माना जा रहा है कि धरना स्थल आज ही खाली हो सकता है। जिला प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी गण मौके पर मौजूद हैं। जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडेय सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर उपस्थित हैं। धरना स्थल को खाली कराने की जिला प्रशासन के द्वारा पूर्ण तैयारी की गई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari