Advertisement

ममता के बागियों ने थामा भाजपा का दामन

बंगाल

सनलाइट। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले दल बदल का काम जारी है, इसी कड़ी में आज तृणमूल के कई बागियों ने भाजपा का दामन थाम लिया है।  आज कोलकाता से दिल्ली पहुँचे तृणमूल का साथ छोड़ने वाले राजीब बनर्जी, रथीन चक्रवर्ती, प्रबीर घोषाल, बैशाली डालमिया, पार्थसारथी और रुद्रनील घोष ने गृहमंत्री अमित शाह के घर जाकर उनसे मुलाकात की और भाजपा में शामिल हुए।

Advertisement

 

ये कार्यक्रम कल हावड़ा में गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में होना था किंतु इजरायली दूतावास के बाहर हुए विस्फोट के कारण अमित शाह का बंगाल दौरा रद्द हो गया था, जिसके बाद आज ये सभी लोग विशेष विमान से दिल्ली पहुँचे और वहाँ अमित शाह ने इन्हें उत्तरीय पहना के भाजपा में शामिल कराया। 

 

उल्लेखनीय है कि कल हावड़ा के डोमुरजला में होने वाली सभा में स्मृति ईरानी उपस्थित होंगी और अमित शाह वर्च्युअली जुड़ेंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari