श्री कृष्ण योग ट्रस्ट का 12 वां ध्यान योग सत्र सम्पन्न

सामाजिक

सनलाइट। श्री कृष्ण योग ट्रस्ट द्वारा आयोजित 12वां ध्यान योग सत्र सम्पन्न हुआ। ट्रस्ट के आधिकारिक फेसबुक पेज पर लाइव ध्यान योग कार्यक्रम में योगाचार्य राजेश व्यास ने ध्यान का अभ्यास कराते हुए देह पिण्ड का मानसिक भ्रमण कराया।

 

‘सर्वं खलु इदं ब्रह्म’ विषय पर कराए इस ध्यान सत्र में योगाचार्य राजेश ने बताया कि हम चेतन दृष्टि का विस्तार कर रहे हैं इस भाव से हमें ध्यान का अभ्यास करना चाहिए। आधुनिक समय में संसाधनों की प्रचुरता के बाद भी आनंद और शांति की तलाश हमें हैं और यही तत्व जीवन में हमे ध्यान योग प्रदान करता है। सर्वत्र जो कुछ है, ब्रह्म ही है ऐसा भाव धारण करने वाला साधक कैसे किसी से द्वेष कर सकता हैं। जड़ चेतन सब में वही समाया है इसका वैज्ञानिक आधार भी विस्तार से बताया।

 

श्री कृष्ण योग ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच कर अधिकाधिक योग का प्रचार प्रसार करते हुए कोरोना काल में मानव हितार्थ किये जा रहे इस कार्यक्रम के अलावा प्रति सप्ताह शनिवार और रविवार सुबह होने वाले आभासीय सत्र के 60 आयोजन पूर्ण हो चुके है।

 

इन सत्रों में बड़ी संख्या में लोगों ने वर्चुअली जुड़ कर योग को जाना और समझा है तथा अभी नित नए लोग जुड़ कर सत्र में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद उपाध्याय, किरण व्यास सक्रिय रहे।

Share from here