Advertisement
breaking news

जोड़ाबागान में 9 वर्षीय लड़की का शव बरामद

कोलकाता

सनलाइट, कोलकाता। जोड़ाबागन के एक मकान से 9 साल की बच्ची का शव बरामद किया गया है। दावा है कि उसकी गला काटकर हत्या कर दी गई है।

Advertisement

 

बच्चे के परिवार के अनुसार, लड़की कल रात से लापता थी। काफी देर तक तलाश करने के बाद भी परिवार के लोग उसे नहीं ढूंढ सके। गुरुवार  सुबह, लड़की का शव जोड़ाबागन में वैष्णव सेठ स्ट्रीट स्थित एक घर से बरामद किया गया। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच से पता चला है कि अपराध को ढकने के लिए उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना में कौन-कौन शामिल था, यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है।
पता चला है कि लड़की अपने मामा के घर जोडाबागान में घूमने आई थी। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हत्या किसने की।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari