Advertisement

‘रिपब्लिक भारत’ के एंकर विकास शर्मा का निधन

दिल्ली

पिछले दिनों कोरोना को मात देकर अस्पताल से घर लौटे ‘रिपब्लिक भारत’ न्यूज चैनल के एंकर विकास शर्मा का आज निधन हो गया है। नोएडा के सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। परिजन उनका पार्थिव शरीर कानपुर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं, जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।   

Advertisement

 

बता दें कि करीब 35 वर्षीय विकास शर्मा कुछ दिनों पहले कोविड-19 की चपेट में आ गए थे, हालांकि उन्होंने इस महामारी का डटकर मुकाबला किया और सही होकर घर भी आ गए। अब कुछ दिन पूर्व हालत बिगड़ने पर उन्हें नोएडा के सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार की देर शाम उनका निधन हो गया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari