Advertisement
breaking news

बंगाल भाजपा नेत्री पामेला गोस्वामी कोकीन के साथ गिरफ्तार

बंगाल

बंगाल बीजेपी की युवा मोर्चा की नेता पामेला गोस्वामी और उनके साथ प्रबीर कुमार दे को पुलिस ने मादक पदार्थ कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। न्यू अलीपुर थाने की पुलिस ने उन्हें दोपहर को गिरफ्तार किया।पामेला गोस्वामी राज्य युवा मोर्चा की सचिव हैं तथा हुगली जिला बीजेपी की सचिव हैं।

Advertisement

 

पुलिस का कहना है कि पामेला गोस्वामी और प्रबीर दे के बीच लंबे समय से दोस्ती है और पुलिस को काफी समय से संदेह था कि पामेला गोस्वामी नशा के कारोबार से जुड़ी हुई हैं। पुलिस उन पर निगाह रखी हुई थी। न्यू अलीपुर थाने की पुलिस ने महिला पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचीं और उन्हें गिरफ्तार किया। 

 

पामेला गोस्वामी के बैग से 100 ग्राम पदार्थ जब्त किया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस कल अदालत में पेश करेगी और उसके बाद अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। यह जानने की कोशिश करेगी कि इससे और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari