देश में 24 घंटे में कोविड-19 के 16,838 नए मामले

देश

देश में पिछले 24 घंटे में 16,838 नए कोविड-19 केस दर्ज होने के साथ संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,11,73,761 हो गई है। इस दौरान 113 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक 1,57,548 लोग घातक वायरस की वजह से जान गंवा चुके हैं। वहीं 24 घंटे में  13819 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देश में अब तक 1,08,39,894 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देश में अभी 1,76,319 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

Share from here