breaking news

विनय मिश्रा के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी में सीबीआई 

बंगाल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर मवेशी तस्करी के मुख्य सूत्रधार विनय मिश्रा के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है। एजेंसी के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि विशेष सीबीआई अदालत में मिश्रा के खिलाफ ओपन वारंट की अर्जी लगाई गई थी जिसे स्वीकार कर लिया गया है। इसी के आधार पर उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जाएगा। 

तृणमूल युवा के महासचिव विनय मिश्रा पर आरोप है कि वह गायों को सीमा पार तस्करी करने के मामले में सूत्रधार की भूमिका निभाता था। इसके लिए राज्य पुलिस के अधिकारियों की सेटिंग करने के साथ-साथ सीमा पर बीएसएफ अधिकारियों को भी रुपये के बल पर कारोबार में शामिल करता था। 
 सीबीआई ने अब तक उसे तीन बार नोटिस दिया है। दो बार जवाब देकर उसने अतिरिक्त समय मांगा था लेकिन उसके बाद से वह लापता है। गत 18 फरवरी को रासबिहारी एवेन्यू  स्थित विनय मिश्रा के घर सीबीआई ने नोटिस दिया था लेकिन उसके बाद से वह लापता है। अब आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत ने आदेश दिया है कि अगर मिश्रा न्यायालय में समर्पण नहीं करता है तो उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी होगा। इसके साथ ही उसकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। 
Share from here