breaking news

प. बंगालः मुख्यमंत्री अस्पताल में इसीलिए फिलहाल घोषणापत्र जारी नहीं करेगी टीएमसी

बंगाल
कोलकाता। नंदीग्राम कथित हमले के बाद पैर में फ्रैक्चर की वजह से तृणमूल सुप्रीमो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। इस वजह से तृणमूल कांग्रेस ने घोषणापत्र जारी करने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है।
पार्टी सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि आज ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हाथों घोषणापत्र जारी किया जाना था। उनके अस्पताल में रहने की वजह से इस कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित रखा गया है। कालीघाट स्थित मुख्यमंत्री आवास पर दोपहर के समय घोषणापत्र जारी किये जाने की सारी तैयारियां पूरी हो गई थी।
बताया गया है कि सीएम जैसे ही स्वस्थ होकर घर लौटेंगी, पहला काम घोषणापत्र जारी करेंगी। उल्लेखनीय है कि बुधवार को नंदीग्राम में मुख्यमंत्री के पैर में चोट लगी थी। ममता दावा कर रही हैं कि चार-पांच लोगों ने जानबूझकर उन्हें धक्का दिया।
Share from here