पार्थ चटर्जी का आरोप : नए डीजीपी के आने के बाद हुआ हादसा

बंगाल
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर नंदीग्राम में हुए कथित हमले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और राज्य के शिक्षामंत्री पार्थ चटर्जी ने साजिश का आरोप लगाया है और पुलिस महानिदेशक तथा एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पर भी इशारे-इशारे में साजिश रचने के संकेत दिए हैं। गुरुवार को पार्टी की ओर से चुनाव आयोग में इसकी शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
पार्थ चटर्जी ने कहा कि राज्य कानून व्यवस्था के एडीजी और डीजी को पद से हटा देने के बाद ही मुख्यमंत्री पर हमले हुए। इसके पीछे निश्चित तौर पर साजिश है। पार्थ चटर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव आयोग में इससे संबंधित शिकायत दर्ज कराएगी और इसकी पूरी जांच की गुजारिश की जाएगी।
Share from here