Advertisement
breaking news

एसएसकेएम अस्पताल पहुंचे भाजपा नेताओं को ममता बनर्जी से नहीं मिलने दिया गया 

बंगाल

कोलकाता। पैर में चोट लगने के बाद कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भाजपा नेताओं को मिलने नहीं दिया गया है। गुरुवार सुबह  मेघालय के पूर्व राज्यपाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता तथागत रॉय प्रदेश  भाजपा के  मुख्य प्रवक्ता शमीक भट्टाचार्य के साथ अस्पताल पहुंचे थे लेकिन  डॉक्टरों ने उन्हें कह दिया कि आप ममता बनर्जी से अभी नहीं मिल सकते। 

Advertisement
अस्पताल से बाहर निकले तथागत रॉय ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने कहा है कि हम लोग ममता बनर्जी से नहीं मिल सकते। कोई बात नहीं है। हमने तृणमूल नेताओं से मुलाकात कर ममता बनर्जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। जब ममता बनर्जी से संबंधित राजनीतिक सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि यह सही समय और सही जगह नहीं है। हम लोग ममता बनर्जी की सेहत की कामना लेकर आए हैं। राजनीतिक बातें नहीं करेंगे। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari