Advertisement
breaking news

स्पेशल ऑब्जर्वर अजय नायक करेंगे नंदीग्राम घटनास्थल का दौरा

बंगाल

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में चुनावी सभा के दौरान सीएम ममता बनर्जी पर हुए हमले की स्वतंत्र जांच के लिए शुक्रवार को चुनाव आयोग की तरफ से बंगाल के लिए नियुक्त स्पेशल ऑब्जर्वर अजय नायक घटनास्थल का दौरा करने वाले हैं।

Advertisement

इसके अलावा स्पेशल पुलिस ऑब्जर्वर विवेक दुबे भी आज ही नंदीग्राम जाकर मामले की छानबीन करने वाले हैं। इन दोनों को जिम्मेदारी दी गयी है कि पूरे मामले की छानबीन कर बताएं कि एक राज्य के सीएम पर इस तरह का हमला आखिर कैसे संभव हो गया।

 

उधर एसएसकेएम अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया है कि ममता दीदी की हालत में अब सुधार है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari